दुःखद: मशहूर K-Drama Actor Park Min Jae ने दुनिया को कहा अलविदा, चाहने वालों में छाई शोक की लहर।

साउथ कोरिया के मशहूर एक्टर पार्क मीन जे का ३२ वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। स्टार के इस तरह अचानक चले जाने से सभी इंडस्ट्री में मातम छा गया। उनके मौत की खबर सुनकर फैंस को गहरा सदमा लगा है। उनकी एजेंसी Big Title ने बताया की 29 नवंबर को एक्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Dec 3, 2024 - 15:30
Dec 4, 2024 - 22:06
 0
दुःखद: मशहूर K-Drama Actor Park Min Jae ने दुनिया को कहा अलविदा, चाहने वालों में छाई शोक की लहर।
  • मशहूर कोरियन एक्टर पार्क मिन जे का निधन
  • 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
  • कार्डियक अरेस्ट बना एक्टर की मौत का कारण 

साउथ कोरिया के सुप्रसिद्ध अभिनेता Park Min-Jae का Cardiac Arrest से महज़ ३२ वर्ष की आयु में मृत्यु हो गयी। उनकी एजेंसी Big Title ने इंस्टाग्राम के ज़रिये 2 दिसंबर 2024 को इस दुःखद घटना को हम सबके साथ साँझा किया की 29 नवंबर को एक्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इस खबर के आते ही उनके चाहने वालों के बीच मातम पसर गया। बता दे की K-Drama के चहेते पूरी दुनिया में हैं इसलिए Park Min-Jae को चाहने वाले दुनियाभर के उनके फैंस उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं और दुःखी भी हैं। सोशल मीडिया पे हर कोई उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना कर रहा है। 

Big Title ने लिखा की 

Big Title ने 2 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पे लिखा ' नमस्ते यह अभिनेता पार्क मिन-जे की एजेंसी Big Title की ओर से है। एक खूबसूरत अभिनेता जिसे अभिनय पसंद है और उसने हमेशा वही किया जो उसके लिए सबसे अच्छा था, अभिनेता पार्क मिन-जे स्वर्ग सिधार गए हैं। अभिनेता पार्क मिन-जे में आपके प्यार और रुचि के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हालाँकि मैं अब उनका अभिनय नहीं देख सकता, लेकिन मैं उन्हें गर्व से याद करूँगा क्योंकि वह एक Big Title वाले अभिनेता थे। मृतक को शांति मिले. Big Title Compensation'

Big Title के सीईओ ने शोक व्यक्त किया 

इस दुखद घडी में हर कोई सदमे में है फिर चाहे उनके फैंस हो या उनके मित्र और परिवार के लोग। उनेक छोटे भाई सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया की ‘मेरा प्यारा भाई अब आराम करने के लिए चला गया है। मैं चाहता हूं कि जितने लोग हो सकें, वो मेरे भाई को याद करें। प्लीज समझें कि मैं पर्सनली सब से कॉन्टैक्ट नहीं कर सकता।'

बिग टाइटल की सीईओ ह्वांग जु हे ने भी सोशल मीडिया पर Park Min-Jae के बारे में अपने दिल की बात लिखी। उन्होंने लिखा, ‘वो लड़का जिसने कहा था कि वो चीन के बाद एक महीने के सफर पर जाएगा, अब एक बहुत लंबी जर्नी पर चला गया है। ये सब अचानक हुआ और काफी चौंकाने वाला था… परिवार के लिए ये अपार दुख का समय है'।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow